VISITORS

0 1 8 8 3 6

August 13, 2026 4:22 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

उधमपुर एनकाउंटर में एक पुलिसकर्मी शहीद

एक आतंकी को भी गोली लगी, रात में ऑपरेशन रोका गया
शब्द अग्नि / श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सोमवार शाम सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। एनकाउंटर में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया है। वहीं जैश-ए- मोहम्मद के एक आतंकी को भी गोली लगी है। हालांकि उसकी मौत की सूचना नहीं है। सुरक्षाबलों ने बताया कि उधमपुर में मजालता इलाके के सोआन गांव के पास शाम 6 बजे तीन आतंकियों के मौजूद होने की सूचना मिली। जिसके बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ ने सर्च ऑपरेशन चलाया। सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेर लिया था। दोनों तरफ से गोलीबारी हुई। आतंकियों की एक गोली जम्मू- कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप के जवान अमजद पठान को लगी । इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शुरुआती मुठभेड़ में एक आतंकवादी के भी घायल होने की आशंका है। ऑपरेशन रात के लिए रोक दिया गया है और मंगलवार को सुबह फिर शुरू किया जाएगा।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर