VISITORS

0 1 2 2 6 0

June 15, 2026 2:38 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 15, 2026 2:38 pm

एबी रोड का नाम होगा, अटल बिहारी वाजपेयी मार्ग

शब्द अग्नि / इंदौर। एबी रोड का नाम अटल बिहारी वाजपेयी मार्ग करने के प्रस्ताव को एमआईसी की बैठक में पारित किया गया। गुरुवार को कुछ ही देर के लिए एमआईसी की विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्व सम्मति से ये निर्णय लिया गया। अब इंदौर नगर निगम मध्यप्रदेश सरकार और भारत सरकार को आगर- बांबे रोड का नाम अटल बिहारी वाजपेयी मार्ग करने के लिए पत्र लिखेगा। गुरुवार को नगर निगम मुख्यालय में कुछ ही देर के लिए एमआईसी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में महापौर पुष्यमित्र भार्गव, नगर निगम आयुक्त दिलीप कुमार यादव, एमआईसी मेंबरों सहित निगम के अधिकारी मौजूद रहे। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि भारत रत्न देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की आज 101वीं जयंती है। जन्म जयंती पर आज इंदौर नगर निगम ने उनके कई सारे ऐतिहासिक कामों (भारत की चारों दिशाओं को जोड़ने वाली सड़कें, शहरों से गांवों को जोड़ने और गांवों को पंचायत कार्यालय से जोड़ने ) को ध्यान में रखते हुए एबी रोड का नाम बदलने का निर्णय लिया गया। यह नामकरण शहर के अंदर से निकले रोड का रहेगा। इसी पर बीआरटीएस भी बना है। भार्गव ने बताया कि एमआईसी में प्रस्ताव पारित करते हुए सभी एमआईसी साथियों को एक सुझाव भी आया कि आगरा और बांबे को कनेक्ट करने वाली रोड वर्षों से आगर-बांबे रोड एबी रोड कही जाती है, तो इंदौर नगर निगम अपनी अनुशंसा या मांग पत्र के रूप में मध्यप्रदेश सरकार और भारत सरकार से निवेदन करेगी कि इस पूरे मार्ग का नाम अटल बिहारी वाजपेयी मार्ग कर दे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर