VISITORS

0 1 4 8 0 7

June 28, 2026 6:32 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 28, 2026 6:32 am

‘अभिनव गीत माला’ का आयोजन आज

नायाब संगीतकारों के गीतों का गुलदस्ता

इंदौर। सुप्रसिद्ध संगीतकारों के चुनिन्दा गीतों पर केन्द्रित कार्यक्रम अभिनव गीत माला का आयोजन शनिवार, 13 दिसंबर 2025 को शाम साढ़े 6 बजे अभिनव कला समाज सभागार में आयोजित किया गया है।

सदाबहार गीत प्रस्तुत किए जायेंगे

अभिनव कला समाज के प्रधानमंत्री सत्यकाम शास्त्री ने बताया कि वरिष्ठ शास्त्रीय गायक पं सुनील मसूरकर द्वारा संचालित संगीत प्रशिक्षण केंद्र ‘अभिनव संगीत साधना’ के विद्यार्थियों द्वारा मूर्धन्य संगीतकारों के सदाबहार गीत प्रस्तुत किए जायेंगे। गीतों से सजी इस महफ़िल में संगीत संयोजन विजय राव, की-बोर्ड हर्षद शैवगांवकर, ऑक्टोपैड शैलू स्वामी, गिटार विकास जैन द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा और कार्यक्रम का संचालन मोना ठाकुर करेंगी।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर