VISITORS

0 1 8 8 2 4

August 13, 2026 12:53 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

कॉम्बिंग गश्त के दौरान दबोचा गया फरार आरोपी

लूट के मामले में 6 महीने से फरार था आरोपी 

शब्द अग्नि / धार

धार। अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे ‘कॉम्बिंग गश्त अभियान’ के तहत मनावर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए लूट के एक सनसनीखेज मामले में पिछले 6 महीनों से पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरार चल रहे एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना मनावर में दर्ज अपराध क्रमांक 841/2025 धारा 309(4) बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) के तहत लूट का एक मामला पंजीकृत था। इस वारदात को अंजाम देने के बाद से ही आरोपी लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस की टीमें लगातार उसकी पतारसी में जुटी हुई थीं।

मुखबिर से सुचना मिलते ही दी दबिश

बीती रात जिले में चलाए गए विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान के दौरान मनावर पुलिस को मुखबिर से फरार आरोपी की मौजूदगी की सटीक सूचना मिली। पुलिस टीम ने बिना वक्त गंवाए त्वरित घेराबंदी की और आरोपी रवि वास्केल (उम्र 20 वर्ष), पिता कुंवरसिंह वास्केल, निवासी ग्राम आमघाटा (थाना गंधवानी, जिला धार) को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक ईश्वरसिंह चौहान, उपनिरीक्षक मनीष चौधरी एवं आरक्षक 654 राहुल बांगर की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर