VISITORS

0 1 1 3 4 8

June 12, 2026 4:19 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 12, 2026 4:19 am

गुणवत्ताहीन और घटिया सड़क बनाने का आरोप

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की सरपरस्ती में फल-फूल रहे मिश्रा बंधु: अनूप जायसवाल

शब्द अग्नि / सचिन जैन

बैतूल। जिले में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर एक बार फिर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस सोशल मीडिया प्रभारी बडोरा अनूप जायसवाल ने आरोप लगाया है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक के संरक्षण में मिश्रा बंधुओं के निर्माण कार्यों में लगातार अनियमितताएं सामने आने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने सड़क निर्माण से लेकर शिवाजी ऑडिटोरियम और पुलिया निर्माण कार्यों तक की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की जांच की मांग की है।

अनूप जायसवाल ने आरोप लगाया कि बडोरा-आठनेर रोड से इंद्रपाल पुण्डे के घर के सामने तक 922 मीटर लंबी सीसी सड़क मुख्यमंत्री विशेष अनुदान से स्वीकृत हुई थी, जिसका निर्माण कार्य ठेकेदार रमेश मिश्रा द्वारा लिया गया। उनका दावा है कि निर्माण कार्य बेहद गुणवत्ताहीन और घटिया स्तर का पाया गया, जिसके चलते संबंधित विभाग द्वारा ठेकेदार को कई बार चेतावनी भी दी गई। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से 10 सेंटीमीटर बेरिंग कोट करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन आज तक उक्त मार्ग पर सुधार संबंधी कोई कार्य नहीं किया गया।

भुगतान का दबाव बनाने का आरोप

कांग्रेस नेता ने दावा किया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक द्वारा भी सड़क पर बीटी कार्य कराने के लिए ठेकेदार को कहा गया था, लेकिन इस सुझाव को भी नजरअंदाज कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य पूरा किए बिना संबंधित विभाग पर पूर्ण भुगतान करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है, जिससे पूरे मामले पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

शिवाजी ऑडिटोरियम निर्माण को लेकर भी घेरा

अनूप जायसवाल ने कहा कि इन्हीं ठेकेदारों द्वारा पूर्व में बैतूल शहर के मध्य स्थित शिवाजी ऑडिटोरियम का निर्माण कार्य किया गया था, जो लंबे समय से विभिन्न विवादों में घिरा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद संबंधित ठेकेदारों को लगातार काम मिलते रहे।

पुलिया निर्माण की गुणवत्ता पर भी कांग्रेस का निशाना

कांग्रेस सोशल मीडिया प्रभारी ने आरोप लगाया कि वर्तमान में मिश्रा परिवार से जुड़े लोगों द्वारा गंज क्षेत्र में नगर पालिका के तहत नाले पर बनाई जा रही तीन पुलियाओं के निर्माण का ठेका लिया गया है। उनका दावा है कि इन निर्माण कार्यों में भी गुणवत्ता का समुचित ध्यान नहीं रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिले में चल रहे निर्माण कार्यों की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर