VISITORS

0 1 8 8 7 2

August 14, 2026 12:03 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

सोशल मिडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर कार्रवाई

सोशल मीडिया पर प्रशासन की कड़ी निगरानी

शब्द अग्नि मनोज जैन कलाकार

अशोकनगर। मुनिश्री सुधासागर जी महाराज के संबंध में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में अशोकनगर पुलिस ने त्वरित एवं सख्त कार्रवाई की है। इस संबंध में थाना कोतवाली में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा के निर्देश पर एसडीओपी विवेक शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रविप्रताप सिंह चौहान एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। पुलिस द्वारा तकनीकि विश्लेषण एवं साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश में सागर, बीना, दमोह, जबलपुर एवं ललितपुर सहित विभिन्न स्थानों पर दबिश दी गई। जांच के दौरान सागर निवासी डॉ. रेखा जैन, समीर जैन एवं राहुल जैन की संलिप्तता सामने आई है। फिलहाल पुलिस टीमों द्वारा संबंधित आरोपियों की लगातार तलाश की जा रही है। मामले की विवेचना जारी है और प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर