VISITORS

0 1 0 5 4 4

June 10, 2026 6:57 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 10, 2026 6:57 am

स्कूली बच्चों से भरी बस और एक्टिवा की भिड़ंत

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। महू के आर्मी मॉल रोड पर शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे एक सड़क हादसा हो गया। मेडिकैप्स स्कूल की बस और एक एक्टिवा के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में एक्टिवा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल युवक की पहचान महू निवासी नीरज वर्मा (35 वर्ष) के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि एक्टिवा चालक सड़क पर दूर जा गिरा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही आर्मी के जवान और पुलिस मौके पर पहुंची। घायल नीरज वर्मा को तुरंत पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और उसका उपचार जारी है। हादसे के समय बस में 22 स्कूली बच्चे सवार थे, जो स्कूल जा रहे थे। स्कूल प्रबंधन को घटना की जानकारी मिलते ही बच्चों को दूसरी बस से स्कूल भेजा गया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर