शब्द अग्नि जिला ब्यूरो बंटी सोनी
श्योपुर / कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में जिले के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई कॉलेजों) में विद्यार्थियों को प्रवेश के लिए प्रोत्साहित करने एवं मार्गदर्शन प्रदान करने के उद्देश्य से 03 जून को प्रवेश सम्मेलन आयोजन किया जा रहा है। यह प्रवेश सम्मेलन जिले के तीनों श्योपुर, कराहल, विजयपुर आईटीआई कॉलेजों में प्रातः 10.30 बजे शाम 5.30 बजे तक आयोजित होंगे। इस दौरान विद्यार्थी प्रवेश के लिए पंजीयन भी करा सकेंगे।
प्राचार्य श्योपुर सोनू पाटीदार ने बताया कि आईटीआई कॉलेजों में 26 मई से प्रवेश्ज्ञ प्रक्रिया शुरू हो गई है। विद्यार्थियों को जिले के आईटीआई कॉलेजों में उपलब्ध ट्रेड की जानकारी प्रदान करने तथा उनसे जुडे रोजगार के क्षेत्र आदि के बारे में प्रवेश सम्मेलन के माध्यम से अवगत कराया जायेगा और विद्यार्थियों को कॉलेजों में प्रवेश के लिए प्रोत्साहित किया जायेगा। प्रवेश सम्मेलन के दौरान ही छात्र आईटीआई कॉलेज में अपनी रूचि के अनुसार किसी भी तकनीकी व्यवसाय कोर्स में एडमिशन के लिए पंजीयन करा सकेंगे।
Author: Shabd Agni
.