VISITORS

0 0 8 4 0 3

June 1, 2026 1:55 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 1, 2026 1:55 am

तंबाकू निषेध दिवस पर नशे से बचने की समझाइश

मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
शब्द अग्नि/ सचिन जैन

बैतूल। अखिल विश्व गायत्री परिवार जिला बैतूल ने शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देश पर युवाओं को नशे से बचाने और नशे के दुष्परिणाम से परिचित करने के उद्देश्य से एक संक्षिप्त रैली और नशा मुक्ति प्रदर्शनी का आयोजन किया। गायत्री परिवार द्वारा जिले भर की सभी तहसीलों में इस अवसर पर विभिन्न आयोजन किए गए। जिला मुख्यालय पर सबसे पहले एक कुंडी व्यसन मुक्ति गायत्री यज्ञ सबको सद्बुद्धि हेतु संपन्न हुआ। उसके पश्चात गायत्री परिवार के परिजन हाथ में तख्तियां और बैनर लेकर नारे लगाते हुए संयुक्त तहसील कार्यालय पहुंचे। वहां पर तहसीलदार श्याम सिंह उइके को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें नशे के जाल में फंसने वाले बच्चों और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए सरकार से अपील की गई है कि स्कूलों, कॉलेजो, अस्पतालो, सार्वजनिक स्थलों पर नशे बेचने वाली गुमटियो पर प्रतिबंध लगाया जाए। इस अवसर पर गायत्री परिवार के जिला संयोजक रविशंकर पारखे ने बताया कि गायत्री परिवार द्वारा देशभर में तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर नशा मुक्ति अभियान चलाया गया जिसमें रेलियां, प्रदर्शनी, जन जागरूकता, सार्वजनिक स्थलों पर लोगों को पर्चे वितरण, नुक्कड़ नाटक आदि माध्यमों से नशे के दुष्परिणाम और नुकसानों की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि गायत्री परिवार साल भर अपने रचनात्मक कार्यक्रमों में इस अभियान को विशेष रूप से चलाते हैं। जिससे प्रभावित होकर अनेक लोग सुधरते हैं और अपने परिवार को बर्बाद होने से बचाते है।
व्यसन मुक्ति रैली और ज्ञापन के पश्चात बैतूल बस स्टैंड पर प्रदर्शनी लगाकर यात्रियों को नशा न करने की समझाइस दी गई। जिला सह समन्वयक राजकुमार पालीवाल ने नशे के खर्चो को सृजन में लगाने की बात कही। शशि जागरे ने नशे से होने वाली बीमारियों और घर की समस्याओं से लोगों को जागरूक किया।
बडोरा प्रज्ञा मंडल के पांडुरंग चिलहाटे ने गायत्री परिवार द्वारा नशे के विरुद्ध किए जा रहे अभियानों और प्रयासों से लोगों को परिचित कराया। कार्यक्रम में जिला समन्वय समिति गायत्री परिवार के हरबंश आहूजा, अनूप वर्मा, अजय पवार, सुरेश पांसे, देवेंद्र साहू, धर्मेंद्र कौशिक, आशीष कोकने, उदल पवार, श्रीमती शालू पांसे, सुमित्रा चिलहाटे, आशीष पटैया व अन्य परिजनों ने सहयोग प्रदान किया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर