VISITORS

0 1 4 7 8 2

June 27, 2026 10:37 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 27, 2026 10:37 pm

अलीराजपुर : 39 पुलिसकर्मी विशेष प्रशिक्षित प्रमाण पत्र वितरित

पुलिस अधीक्षक ने कहा सिंहस्थ में अनुशासन, संवेदनशीलता और दक्षता से निभानी होगी जिम्मेदारी

दैनिक शब्द अग्नि / मुस्तकीम मुगल आलीराजपुर, । सिंहस्थ महापर्व-2028 की तैयारियों के तहत पुलिस कंट्रोल रूम, आलीराजपुर में आयोजित छह दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का शनिवार को सफल समापन हुआ। समापन समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति उमठ बघेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र वितरित कर कर्तव्य के प्रति समर्पण, अनुशासन और संवेदनशीलता के साथ दायित्व निभाने का संदेश दिया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती बघेल ने कहा कि सिंहस्थ जैसे विशाल धार्मिक आयोजन में पुलिस की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। ऐसे आयोजनों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी का प्रशिक्षित और सतर्क होना आवश्यक है।

कार्यक्रम में रक्षित निरीक्षक श्री इनोद रंधावा, कार्यवाहक निरीक्षक श्री विजय देवड़ा सहित जिले के विभिन्न थानों, पुलिस लाइन, विशेष सशस्त्र बल (विसबल) एवं होमगार्ड के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर