VISITORS

0 1 1 7 0 9

June 13, 2026 4:09 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 13, 2026 4:09 am

आलीराजपुर पुलिस को मिले 4 नए वाहन

नई पुलिस गाड़ियों से बढ़ेगी कानून व्यवस्था की रफ्तार, 

शब्द अग्नि / मुस्तकीम मुगल

आलीराजपुर, जिले की पुलिस व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के लिए पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा आलीराजपुर पुलिस को चार नए शासकीय वाहन प्रदान किए गए हैं। इनमें तीन बोलेरो नियो और एक ट्रक वाहन शामिल है। पुलिस अधीक्षक श्री रघुवंश सिंह ने बताया कि नवीन वाहनों का विधिवत पूजा-अर्चना के साथ शुभारंभ किया गया। इसके पश्चात तीन बोलेरो नियो वाहनों का आवंटन एसडीओपी जोबट, एसडीओपी आलीराजपुर तथा उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा शाखा को किया गया। वहीं ट्रक वाहन का उपयोग पुलिस विभाग की प्रशासनिक एवं लॉजिस्टिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए रक्षित केंद्र के माध्यम से किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक श्री रघुवंश सिंह ने कहा कि नए वाहनों के शामिल होने से जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा तथा पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति उमठ बघेल एवं रक्षित निरीक्षक इनोद रंधावा सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर