VISITORS

0 1 3 0 5 7

June 20, 2026 11:08 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 20, 2026 11:08 pm

आलीराजपुर पुलिस सिंहस्थ को लेकर मुस्तैद

सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को मिली नई मजबूती, पुलिस प्रशिक्षण के तीसरे बैच का समापन

शब्द अग्नि मुस्तकीम मुगल आलीराजपुर, । आगामी सिंहस्थ-2028 महापर्व की तैयारियों के तहत जिला पुलिस बल आलीराजपुर द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित छह दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम के तृतीय बैच का शनिवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ।

समापन अवसर पर पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह ने प्रशिक्षार्थियों को संबोधित करते हुए सिंहस्थ महापर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण, आपदा प्रबंधन, श्रद्धालुओं की सुरक्षा तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को लेकर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया। उन्होंने प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान और कौशल का मैदानी ड्यूटी में प्रभावी उपयोग करने पर जोर दिया।

15 जून से 20 जून तक चले इस प्रशिक्षण में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सिंहस्थ क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों, भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था, संचार प्रणाली, आपातकालीन प्रतिक्रिया, आपदा प्रबंधन, योग, ध्यान एवं अनुशासन सहित विभिन्न विषयों पर विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन और सहभागिता करने वाले प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्योति उमठ बघेल, रक्षित निरीक्षक इनोद रंधावा, निरीक्षक पिसु सिंह डामोर, कार्यवाहक निरीक्षक विजय देवड़ा सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

पुलिस विभाग के अनुसार यह प्रशिक्षण सिंहस्थ-2028 के सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन के लिए पुलिस बल की तैयारियों को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर