VISITORS

0 1 2 2 5 7

June 15, 2026 2:12 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 15, 2026 2:12 pm

उज्जैन मंडी में तौल कांटे से चोरी का आरोप|

शब्द अग्नि न्यूज़ । उज्जैन मंडी में एक व्यापारी पर किसान की उपज में तौल कांटे से धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है। इस मामले में कार्रवाई में देरी के विरोध में उज्जैन जिला कांग्रेस ने मंडी परिसर में धरना प्रदर्शन किया और नारेबाजी की।
आरोप है कि तोल कांटे में गड़बड़ी कर 95 किलो की बोरी को 107 से 110 किलो तक दर्शाया जा रहा था। इससे किसानों की उपज कम दिखाई दे रही थी, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा था। ताजपुर निवासी किसान इदरीश खान अपनी गेहूं की फसल नीलामी के लिए मंडी लेकर आए थे। उन्होंने कार्रवाई न होने पर कांग्रेस ने दिया धरना बताया कि उनके साथ भी इसी तरह की धोखाधड़ी हुई। किसान ने इसकी सूचना किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष अशोक जाट को दी, जिन्होंने संबंधित अधिकारियों से शिकायत की।
पांच दिन बीत जाने के बाद भी ठोस कार्रवाई न होने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंडी में धरना दिया। उन्होंने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि कांटे से प्रति क्विंटल 5 से 20 किलो तक की चोरी पकड़ी गई है और किसानों पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने पांचों व्यापारियों पर एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की। इस धोखाधड़ी का एक वीडियो भी बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। तराना विधायक महेश परमार और जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक भाटी ने भी किसानों का समर्थन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन अनिश्चितकाल तक जारी रहेगा। उन्होंने कलेक्टर से चर्चा का हवाला देते हुए किसानों को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर