VISITORS

0 0 8 6 2 2

June 1, 2026 11:36 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 1, 2026 11:36 pm

महापुरुषों की प्रतिमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो

सीहोर का नाम सिद्धपुर तथा हाऊसिंग बोर्ड रेलवे ओवरब्रिज का नाम अंबेडकर सेतु रखे जाने नपाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

इस बारे में शीघ्र ही परिषद की बैठक में प्रस्ताव पारित कर राज्य सरकार को भेजा जाए – पंकज शर्मा

शब्द अग्नि / हिमालय गोहिया

सीहोर। रविवार को जिला कांग्रेस प्रवक्ता पंकज शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने स्थानीय टाऊन हॉल के समीप अंबेडकर उपवन पहुंचकर सीहोर नपाध्यक्ष विकास प्रिंस राठौर को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेसजनों ने सीहोर नपाध्यक्ष से सीहोर जिला मुख्यालय का नाम परिवर्तित कर सिद्धपुर करने तथा निर्माणाधीन हाऊसिंग बोर्ड रेलवे ओवरब्रिज का नाम अंबेडकर सेतु करने संबंधी प्रस्ताव नगरपालिका परिषद की सामान्य सभा की बैठक में पारित कर राज्य सरकार को तत्काल भेजने की मांग की। इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए पंकज शर्मा ने बताया कि सीहोर नगर का प्राचीन नाम सिद्धपुर है, जिसे किन्हीं कारणोंवश बदलकर सीहोर कर दिया गया था, जिसे पुनः सिद्धपुर किया जाना चाहिए साथ ही नगर में निर्माणाधीन हाऊसिंग बोर्ड रेलवे ओवरब्रिज का नामकरण देश के संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के नाम पर अंबेडकर सेतु किया जाना चाहिए। इस बारे में सीहोर नगरपालिका को एक प्रस्ताव पारित कर प्रदेश सरकार को भेजना चाहिए, ताकि इस बारे में आगे की प्रक्रिया प्रारंभ हो सके।

महापुरुषों की मूर्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा उन्हें खंडित करने वालों पर कड़ी कार्रवाई हेतु प्रस्ताव पास कराए सीहोर नपा

पंकज शर्मा ने नपाध्यक्ष से मांग की कि केवल महापुरुषों की प्रतिमा लगा देने से ही हमारा दायित्व पूर्ण नहीं हो जाता, बल्कि इनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी हम सबकी है, क्योंकि आजकल महापुरुषों की प्रतिमाएं खंडित करने की घटनाएं काफी बढ़ गई हैं, इसलिए सीहोर नपा को उनकी सुरक्षा हेतु सीसीटीवी कैमरे, गार्ड आदि की व्यवस्था करनी चाहिए, साथ ही उन्होंने इन प्रतिमाओं को खंडित करने वालों पर कठोर कार्रवाई करने हेतु भी नगरपालिका से एक प्रस्ताव पास कराने की मांग नपाध्यक्ष विकास प्रिंस राठौर से की है। इस मौके पर डॉ. हर्ष गुप्ता, राजेश रैकवाल, अरुण मालवीय, जय सिंह भारती आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर