VISITORS

0 1 8 8 1 5

August 12, 2026 10:11 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

मतदाता सूची में 26,644 नाम जोड़ने के आवेदन

शब्द अग्नि न्यूज़ / इंदौर। मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के लिए चल रहे अभियान में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा पूरे शहर में 26644 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत किए गए हैं। मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण में जिला निर्वाचन कार्यालय के द्वारा नियुक्त किए गए पर्यवेक्षकों के द्वारा घर-घर जाकर सर्वे करते हुए हर नाम की तस्दीक की गई। तस्दीक के दौरान जो मतदाता रहते हुए नहीं पाए गए ऐसे मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। इसके साथ ही 2003 के मतदाता सूची में खुद का नाम होने के दस्तावेज न दे पाने वाले 1.33 लाख मतदाताओं के नाम पर नोटिस जारी किए गए हैं। बीजेपी पार्टी के नगर महामंत्री सुधीर कोल्हे ने बताया कि भाजपा के द्वारा 26644 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए फॉर्म नंबर 6 जमा कराया गया है। इसमें देपालपुर में 1231, इंदौर एक में 3160, इंदौर दो में 2886, इंदौर 3 में 1751, इंदौर चार में 3141, इंदौर 5 में 5759, राऊ में 5058, सांवेर में 1720 और 1938 मतदाताओं के नाम जोड़ने के आवेदन दिए गए हैं।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर