VISITORS

0 1 2 0 9 3

June 14, 2026 5:10 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 14, 2026 5:10 pm

आशा पर्यवेक्षकों का आक्रोश,7.88लाख भुगतान लंबित

महीनों से मानदेय नहीं मिलने पर सौंपा आवेदन,आर्थिक संकट की कही बात।
शब्द अग्नि/ सीमान्त राव बन्सोड़
बालाघाट – जिले की लालबर्रा तहसील में शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालबर्रा में कार्यरत आशा पर्यवेक्षकों ने लंबे समय से लंबित भुगतान को लेकर नाराजगी जताई। 12 जून 2026 को खंड चिकित्सा अधिकारी की अनुपस्थिति में बीसीएम सपना धुर्वे एवं बीपीएम भुवनेश्वर बोपचे को सामूहिक आवेदन सौंपकर भुगतान की मांग की गई। पर्यवेक्षकों का कहना है कि विभाग लगातार फील्ड कार्य एवं विभिन्न योजनाओं का दायित्व दे रहा है,लेकिन कई महीनों से मानदेय और अन्य भुगतान नहीं किया गया।आवेदन के अनुसार फरवरी 2026 से अब तक भुगतान लंबित है,वहीं जनवरी 2026 की प्रति पर्यवेक्षक 6,633 रुपये राशि तथा अगस्त से नवंबर 2025 तक की बढ़ी हुई 633 रुपये प्रतिमाह की राशि भी जारी नहीं हुई है। पर्यवेक्षकों के अनुसार 11 कर्मचारियों का कुल लंबित भुगतान लगभग 7.88 लाख रुपये पहुंच गया है।उनका कहना है कि आर्थिक स्थिति प्रभावित होने से कई लोगों को उधार लेकर परिवार चलाना पड़ रहा है।
आवेदन में लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने,देरी की जांच, जिम्मेदारी तय करने और भविष्य में समयबद्ध भुगतान व्यवस्था की मांग की गई है। आवेदन की प्रतिलिपि जिला स्तर पर भेजने की भी बात कही गई है। इस संबंध में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. रितु धुर्वे ने बताया कि बजट संबंधी समस्या थी और इस माह तक भुगतान होने की संभावना है।
Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर