VISITORS

0 0 8 0 6 5

May 28, 2026 10:49 pm

+91 8878812345

Explore

Search

May 28, 2026 10:49 pm

अशोकनगर : कर्मचारी की करंट से मौत

तकनीकि सुपरवाइजर पर मामला दर्ज

शब्द अग्नि मनोज जैन कलाकार

अशोकनगर। कदवाया थाना क्षेत्र के ग्राम मन्हेटी में 14 अप्रैल को एक युवक की मौत करंट लगने से हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने जांच के बाद दो लोगों पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। घटना के समय गोलू कुशवाह को खंभे पर चढ़ाया गया था एवं लाइट का काम कराया जा रहा था इसी दौरान करंट लगने से गोलू की मौत हो गई थी। जांच में सामने आया है कि आरोपीगण राजकुमार यादव निवासी गहोरा और तकनीकि सुपरवाइजर महेश चंद गुप्ता द्वारा बिना लाइट परमिट लिए गोलू को बिजली के खंभे पर काम करने के लिए चढ़ा दिया था, जिससे करंट लगने से उसकी मौत हुई। आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(1) और 125 (ए) के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर