VISITORS

0 1 8 8 6 0

August 13, 2026 3:02 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

डॉक्टर के साथ मारपीट महिला मित्र से अभद्रता

महिला डॉक्टर मित्र महिमा को बस में बैठाने के लिए तीन इमली बस स्टैंड पहुँचा मामूली बात पर दादागिरी करते हुए की मारपीट 

शब्द अग्नि/इंदौर | भंवरकुआ थाना क्षेत्र में एक डॉक्टर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस घटना में तीन युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। भंवरकुआ पुलिस के अनुसार सेवा सरदार नगर निवासी डॉक्टर मेघराज सिंह चंद्रावत की शिकायत पर बुधवार को तीन इमली निवासी तन्मय सिलावट और उसके दो साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। डॉक्टर मेघराज ने पुलिस को बताया कि वह अपनी महिला डॉक्टर मित्र महिमा को बस में बैठाने के लिए तीन इमली बस स्टैंड पहुंच थे। इस दौरान उन्होंने अपनी एक्टिवा बस के पास खड़ी की थी। महिला मित्र को बस में बैठाने के बाद जब वे बाहर आए, तो वहां मौजूद दो युवकों से उनका विवाद हो गया। इसी दौरान तन्मय सिलावट ने अपशब्द कहे और मारपीट कर दी। घटना देख महिला मित्र महिमा भी बस से उतर आईं, जिस पर आरोपियों ने उनके साथ भी अभद्रता की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में डॉक्टर मेघराज ने थाने पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर