VISITORS

0 0 8 7 0 8

June 2, 2026 11:57 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 2, 2026 11:57 pm

बालाघाट : वर्षा पूर्व नाला सफाई कार्य

एसडीएम ने किया निरीक्षण लापरवाही पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश

शब्द अग्नि/ सीमान्त राव बन्सोड़

बालाघाट – नगर पालिका क्षेत्र में आगामी वर्षा ऋतु को देखते हुए नगर में जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए किए जा रहे नाला एवं नाली सफाई कार्यों का सोमवार 1 जून को एसडीएम गोपाल सोनी ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर सफाई कार्य की प्रगति असंतोषजनक पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रति नाराजगी व्यक्त की गई।

एसडीएम श्री सोनी ने नगर पालिका बालाघाट क्षेत्र के हनुमान चौक, रेलवे स्टेशन देवटोला, गड्ढा मोहल्ला तथा वार्ड क्रमांक 3 से होकर प्रवाहित होने वाले प्रमुख नालों का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर नालों की सफाई कार्य अपेक्षित स्तर का नहीं पाया गया। कार्य की गुणवत्ता एवं प्रगति से असंतुष्ट एसडीएम ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी के माध्यम से संबंधित कर्मचारियों एवं जिम्मेदार व्यक्तियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही नगर पालिका प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि नगर के सभी नालों एवं नालियों की सफाई का कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए।

एक सप्ताह में साफ सफाई सुनिश्चित करे

एसडीएम श्री सोनी ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निर्देशित किया कि एक सप्ताह के भीतर नगर क्षेत्र के समस्त नालों और नालियों की सफाई सुनिश्चित कराई जाए, ताकि वर्षा के दौरान जलभराव, गंदगी और नागरिकों को होने वाली परेशानियों से बचा जा सके। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कहा कि मानसून से पूर्व नाला सफाई कार्य समय पर पूरा होना अत्यंत आवश्यक है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा कार्य में उदासीनता बरतने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस सख्ती से नगर में वर्षा पूर्व सफाई व्यवस्था को लेकर सक्रियता बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर