VISITORS

0 0 8 2 3 1

May 31, 2026 2:34 am

+91 8878812345

Explore

Search

May 31, 2026 2:34 am

बारना बांध बदहाल; टूट रहे गेट, गिर रहा प्लास्टर

हजारों लोगों की प्यास बुझाने वाला बारना बांध बदहाली के दौर से गुजर रहा

शब्द अग्नि l राज ठाकुर बाड़ी 

रायसेन जिले में फसलों की सिंचाई और हजारों लोगों की प्यास बुझाने वाला बारना बांध बदहाली के दौर से गुजर रहा है। नगर परिषद बाड़ी की जलसंवर्धन योजना इसी बांध से संचालित हो रही है। इसके साथ ही जल निगम द्वारा दो नई पेयजल योजनाओं पर काम चल रहा है। बांध की बाउंड्री वॉल क्षतिग्रस्त हो रही है। इतना ही नहीं बांध की दीवारों और रेलिंग का प्लास्टर झड़ रहा है तथा गेट टूटे पड़े हैं। बिजली पोल तो लगे हैं, लेकिन रात में लाइट नहीं जलती। सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं, जिससे

हों सकता है बड़ा हादसा

बांध के केमबाली से शुरू होकर सुल्तानपुर होते हुए बिनेका, बम्होरी, गौहरगंज, औबेदुल्लागंज तक पानी पहुंचाया जाएगा। दूसरी योजना में बाड़ी कला से बम्होरी, सिलवानी, गैरतगंज, साईखेड़ा की ओर पानी पहुंचाने के लिए योजना पर काम चल रहा है किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।

इस संबंध में एसडीओ सिंचाई विभाग शिव कुमार शर्मा ने बताया कि शासन से पर्याप्त बजट नहीं मिलने के कारण काम नहीं हो पा रहा है। विभाग को जानकारी भेजकर बजट की मांग की जा रही है। सुरक्षा की व्यवस्था पर भी ध्यान दिया जा रहा है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर