VISITORS

0 0 7 4 3 3

May 13, 2026 7:40 pm

+91 8878812345

Explore

Search

May 13, 2026 7:40 pm

तिरुपति लड्डू के घी में बाथरूम क्लीनर

शब्द अग्नि न्यूज़ । कलुगोटला (आंध्र प्रदेश)। आंध्र प्रदेश के CM एन चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि पिछली YSRCP सरकार के दौरान तिरुपति के पवित्र लड्डू ऐसे घी से बनाए गए, जिसमें बाथरूम साफ करने वाले केमिकल मिले हुए थे। पांच सालों तक लड्डू बनाने में केमिकल मिला हुआ घी इस्तेमाल किया गया । कुरनूल जिले के कलुगोटला गांव में सभा को संबोधित करते हुए नायडू ने कहा कि पिछली सरकार ने भगवान वेंकटेश्वर स्वामी की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने
का काम किया। प्रसाद में मिलावट की गई थी। YSRCP सरकार के समय प्रसिद्ध श्रीशैलम मंदिर में भी मिलावटी घी की सप्लाय किया गया। नायडू ने बताया कि दो तरह के केमिकल होते हैं – एक सब्जियों से बने होते हैं, जो महंगे होते हैं, जबकि जानवरों की चर्बी सस्ती होती है। CM ने कहा कि राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) की रिपोर्ट में भी यह कहा गया है कि घी में जानवरों की चर्बी का इस्तेमाल हुआ था। एक भक्त होने के नाते वह ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहते।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर