VISITORS

0 0 9 1 2 0

June 3, 2026 11:52 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 3, 2026 11:52 pm

बैतूल : अधिराज ने हासिल की ऑल इंडिया रैंक 59

जेईई मेन्स में 99.95 परसेंटाइल, कॉमेडके में भी हासिल की ऑल इंडिया रैंक 59
शब्द अग्नि / बैतूल। सदर क्षेत्र के पटेल वार्ड निवासी अधिराज अग्रवाल ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बैतूल जिले का नाम रोशन किया है। अधिराज ने जेईई एडवांस्ड 2026 में ऑल इंडिया रैंक (एआईआर) 234 प्राप्त की है। इससे पहले उन्होंने जेईई मेन्स 2026 में 99.95 परसेंटाइल हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था।
अधिराज, डॉ. लोकेश अग्रवाल (एम.डी.) एवं डॉ. स्वेता अग्रवाल (पीएच.डी.) के पुत्र तथा वीरेन्द्र सिंह चौहान और साधना चौहान के पौत्र हैं। उन्होंने कॉमेडके 2026 परीक्षा में भी ऑल इंडिया रैंक 59 प्राप्त कर एक और उल्लेखनीय उपलब्धि अपने नाम की है।
अधिराज की सफलता से परिवार, शिक्षकों, मित्रों और शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। नगरवासियों ने उनकी उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। परिजनों ने इस सफलता का श्रेय अधिराज के निरंतर परिश्रम, अनुशासित अध्ययन, शिक्षकों के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग को दिया है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर