VISITORS

0 1 2 9 9 8

June 20, 2026 4:53 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 20, 2026 4:53 am

बड़ी फाटा में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

40 पेटी अवैध शराब जब्त, अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज

शब्द अग्नि / मुस्तकीम मुगल

आलीराजपुर,। जिले में अवैध मदिरा के कब्जा, परिवहन, विक्रय एवं चौर्यनयन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 40 पेटी अवैध मदिरा जब्त की गई है। मामले में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

इंदौर संभाग के उपायुक्त आबकारी श्री इंदरसिंह जामोद एवं कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर के निर्देश तथा जिला आबकारी अधिकारी राधेश्याम राय के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा की रोकथाम हेतु विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में आबकारी विभाग की टीम ने वृत्त भाभरा अंतर्गत ग्राम बड़ी फाटा में एक सूने मकान की विधिवत तलाशी ली।

तलाशी के दौरान मौके से 40 पेटी अवैध मदिरा बरामद हुई। जब्त मदिरा की कुल मात्रा लगभग 480 बल्क लीटर है। मदिरा की मात्रा 50 बल्क लीटर से अधिक होने के कारण उसे आबकारी विभाग ने विधिवत कब्जे में लिया। जब्त मदिरा की अनुमानित कीमत 1 लाख 29 हजार रुपये बताई गई है।

मामले में मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) एवं 34(2) के तहत अज्ञात आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री जी.एस. रावत के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई का संचालन आबकारी उपनिरीक्षक श्री गंभीर सिंह वास्कले ने किया। कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक श्री मोहित बिरला, प्रधान आरक्षक अमानुल्लाह खान तथा आरक्षक शंकर लाल, प्रवीण चौहान एवं मनीष भयड़िया सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।

जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि जिले में अवैध मदिरा एवं अन्य मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर