VISITORS

0 1 8 8 2 9

August 13, 2026 1:54 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 4 वाहन जब्त

 

शब्द अग्नि/आशीष बृजेश द्विवेदी

सिंगरौली /कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बीती रात्रि खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल के नेतृत्व में जांच अभियान चलाया गया।

जांच के दौरान बिना वैध परिवहन पास के गिट्टी एवं रेत का परिवहन करते पाए गए दो बिना नंबर के ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया गया। इसके अलावा रेत का अवैध परिवहन कर रहे ट्रैक्टर क्रमांक MP66A1684 तथा एक अन्य बिना नंबर के ट्रैक्टर को भी जब्त कर कार्रवाई की गई।

खनिज विभाग ने कुल चार वाहनों के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर