VISITORS

0 1 3 2 1 8

June 22, 2026 4:15 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 22, 2026 4:15 am

ऑपरेशन मुस्कान’ बड़वानी पुलिस की बड़ी सफलता

थाना पाटी पुलिस की तत्परता से बालिका को ढूंढकर परिजनों को सौंपा, चेहरे पर लौटी ‘मुस्कान’

शब्द अग्नि / पाटी बड़वानी पुलिस अधीक्षक बड़वानी पद्मविलोचन शुक्ल के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बड़वानी धीरज बब्बर एवं डीएसपी (म.सु.) महेश सुनैया के मार्गदर्शन में थाना पाटी पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए ‘ऑपरेशन मुस्कान’ अभियान के तहत थाना क्षेत्र से गुम हुई एक नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब (बरामद) कर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

घटना का संक्षिप्त विवरण

दिनांक 25.05.2026 को फरियादी द्वारा थाना पाटी पर सूचना दर्ज कराई गई थी कि उनकी नाबालिग पुत्री घर से बिना बताए कहीं चली गई है, जो काफी तलाश करने के बाद भी नहीं मिली। परिजनों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए थाना पाटी पर तत्काल अपराध क्रमांक 185/2026, धारा 137(2) बी.एन.एस. (भारतीय न्याय संहिता) के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और आरोपी की गिरफ्तारी मामले की संवेदनशीलता और नाबालिग से जुड़े होने के कारण पुलिस अधीक्षक बड़वानी के निर्देशन में थाना प्रभारी पाटी  उनि रामदास यादव के नेतृत्व में तुरंत एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों (साइबर सेल) एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर लगातार संभावित स्थानों पर दबिश दी गई। टीम के अथक प्रयासों और सटीक सूचना के आधार पर नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब किया गया। बालिका के बयानों और साक्ष्यों के आधार पर प्रकरण में आरोपी राकेश उर्फ नानटीया पिता बजारिया नरगावे (उम्र 22 वर्ष, निवासी ककराना, थाना सोण्डवा, जिला अलीराजपुर) के विरुद्ध धारा 64(2)(एम), 65(1), 87 बी.एन.एस. एवं 5एल/6 पॉक्सो (POCSO) एक्ट का इजाफा कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

दस्तयाब की गई बालिका को सभी आवश्यक वैधानिक एवं चिकित्सकीय प्रक्रियाओं को पूरा करने के उपरांत, सुरक्षित रूप से उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। अपनी लाडली को सकुशल वापस पाकर परिजनों की आंखें भर आईं और उन्होंने भावुक होते हुए बड़वानी पुलिस व पाटी थाना प्रशासन का सहृदय आभार व्यक्त किया।सराहनीय भूमिका। इस संवेदनशील मामले को सुलझाने और बालिका को सकुशल बरामद करने में थाना प्रभारी पाटी उनि रामदास यादव, उनि जानी चारेल, सउनि चंपालाल मोरे, प्र.आर. 125 नरेश ठकराव तथा आर. 565 शुभम मालवीया की उल्लेखनीय और सराहनीय भूमिका रही।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर