VISITORS

0 1 8 9 4 6

August 14, 2026 11:35 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव भाजपा को बढ़त

महाराष्ट्र नगर निगम रिजल्ट – 29 में 25 निगमों में बीजेपी + आगे 2,833 सीटों का रिजल्ट घोषित, मुंबई में बीजेपी ने 118 सीटें जीतीं
शब्द अग्नि न्यूज़ / मुंबई। महाराष्ट्र के नगर निगम चुनाव में भाजपा गठबंधन एकतरफा जीत की ओर है। रुझानों में 29 नगर निगमों में से 25 में भाजपा गठबंधन को बढ़त है।
राज्य चुनाव आयुक्त के मुताबिक मुंबई के बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) में 227 वार्ड के नतीजे शुक्रवार देर रात घोषित किए गए। BJP ने 89, शिवसेना ने 29, कांग्रेस ने 24 शिवसेना (UBT ) ने 65 और MNS ने 6 सीटें जीती हैं। AIMIM को 8, NCP को 3 समाजवादी पार्टी को 2 और NCP (SP) को सिर्फ एक सीट मिली। 29 नगर निगमों की 2,869 सीटों में से 2,833 सीटों का रिजल्ट आM गया है। 36 सीटों के नतीजे देर रात तक आएंगे। भाजपा 1400 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी एकनाथ शिंदे की शिवसेना को 1397 सीटें, कांग्रेस को 324, अजित पवार की नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी + (NCP) को 158, और उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) को 153 और MNS को 13 सीटें मिलीं। नागपुर, पुणे, ठाणे, नवी मुंबई, पिंपरी चिंचवाड और नासिक में भी भाजपा गठबंधन को बढ़त है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर