शब्द अग्नि /उज्जैन। मध्यप्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं उज्जैन उत्तर से पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री **पारस जैन** का सोमवार को निधन हो गया। वे 77 वर्ष के थे। पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब थी और उनका इंदौर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था
पारस जैन उज्जैन की राजनीति में लंबे समय तक सक्रिय रहे। वे उज्जैन उत्तर विधानसभा क्षेत्र से कई बार विधायक रहे और मध्यप्रदेश सरकार में वन, स्कूल शिक्षा, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति सहित विभिन्न विभागों की जिम्मेदारी संभाल चुके थे।
उनके निधन की खबर सामने आते ही भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों और राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। विभिन्न राजनीतिक नेताओं ने उनके निधन पर दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
Author: Shabd Agni
.