VISITORS

0 1 1 8 9 7

June 14, 2026 12:42 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 14, 2026 12:42 am

भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का हुआ स्वागत

महिलाओं से विभिन्न विषयों पर किया संवाद

शब्द अग्नि अनुराग बजाज

दमोह – भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती एड. अश्विनी परांजपे का आज प्रथम दमोह आगमन हुआ, जहां जिला भाजपा कार्यालय में भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के पूर्व जबेरा, नोहटा एवं मारूताल नाके में भी स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नोहटा में मध्यप्रदेश शासन में संस्कृति पर्यटन धार्मिक एवं धर्मस्व राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेन्द्र सिंह लोधी की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान श्रीमती परांजपे ने उपस्थित महिलाओं से पोषण आहार विषय पर संवाद किया। उन्होंने संतुलित आहार, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा कुपोषण से मुक्ति के लिए जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। पॉलीटेक्निक कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में स्व-सहायता समूह की महिलाओं से संवाद किया तंदुपरांत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।अंत में पूर्व मंत्री दमोह विधायक जयंत मलैया के निवास पहुंच कर भेंट की।

 

 

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर