VISITORS

0 1 8 2 2 9

August 4, 2026 3:18 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

बाल लैंगिक शोषण के संबंध में विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षण

अर्पण संस्था का अभियान अंतर्गत शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया 

शब्द अग्नि / पुष्पेन्द्र पाण्डे

गंधवानी- धार जिला मध्य प्रदेश में बाल लैंगिक शोषण के खिलाफ अर्पण संस्थान का अभियान अंतर्गत गंधवानी विकासखंड के समस्त प्राथमिक विद्यालय एवं माध्यमिक विद्यालय में पढाने वाले वाले शिक्षकों को व्यक्तिगत सुरक्षा शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत शिक्षकों की क्षमता निर्माण हेतु दिनांक 3 अगस्त 2026 से 7 अगस्त 2026 तक प्रशिक्षित किया जाएगा विकासखंड गंधवानी अंतर्गत आज दिनांक 3 अगस्त 2026 को विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षण शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल कोसदना में प्रथम बेंच का शुभारंभ विकासखंड प्रशिक्षण प्रभारी श्रीमती यशोदा परमार बीएसी जनपद शिक्षा केंद्र गंधवानी प्राचार्य श्री कैलाश भंवर हायर सेकेंडरी विद्यालय कोसदना,मांगीलाल सूर्यवंशी, गंभीर सिंह मौर्य बीएससी जनपद शिक्षा केंद्र गंधवानी द्वारा माँ सरस्वती की पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्वलित कर प्रारंभ किया गया

प्रथम बेंच में 150 शिक्षकों को एक दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया गया इसी तरह क्रमशः विकासखंड अंतर्गत प्रति दिवस 150 शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा गंधवानी विकासखंड अंतर्गत दिनांक 3 अगस्त206 से लेकर 7 अगस्त 2026 तक 753 शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा

अर्पण संस्था का अभियान अंतर्गत इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य हितधारकों यानी विद्यालयों में पढ़ने वाले शिक्षकों को बाल लैंगिक शोषण के मुद्दे को समझने एवं प्रासंगिक ज्ञान और कौशल के साथ प्रशिक्षित करना है इस प्रशिक्षण के साथ शिक्षक माता-पिता तथा वयस्क भागीदारों के लिए इस विषय पर जागरूकता लाना ही मुख्य उद्देश्य है तथा बच्चों की उनकी आयु अनुसार जानकारी देने में सक्षम हो सकेंगे और असुरक्षित परिस्थितियों का सामना करने के लिए बच्चों को प्रभावी ढंग से तैयार कर सकेंगे

इस तरह इस अभियान से बच्चों के लिए एक सुरक्षित माहौल तैयार करने में मदद मिलेगी व्यक्तिगत सुरक्षा शिक्षा अंतर्गत 6 वर्ष से 16 वर्ष के बच्चों को सशक्त बनाने के लिए उनको जानकारी प्रदान करेंगे साथ ही पाक्सो अधिनियम और उसके प्रावधानों के बारे में विशेष रूप से शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा,

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर