VISITORS

0 1 4 7 9 5

June 27, 2026 11:47 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 27, 2026 11:47 pm

सरकारी अहिल्या लाइब्रेरी में बनेगा बुक बैंक

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को मिलेगा नया मंच
शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। शासकीय श्री अहिल्या केन्द्रीय पुस्तकालय में बुक बैंक स्थापित किया जाएगा। इस बुक बैंक में माध्यमिक और हायर सेकेंडरी कक्षाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए पुरानी पुस्तकों का संग्रह होगा । छात्र अपनी उपयोग की हुई पुस्तकें यहां जमा कर सकेंगे, वहीं जरूरतमंद विद्यार्थी इन पुस्तकों को निःशुल्क प्राप्त कर सकेंगे। इससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को भी पढ़ाई में सहयोग मिलेगा।
इसे योजना को मूर्त रूप देने के लिए सोमवार को कमिश्नर डॉ. सुदाम खाडे की अध्यक्षता में पुस्तकालय की परामर्शदात्री समिति की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में लाइब्रेरी की उपयोगिता बढ़ाने, पुस्तक संस्कृति को प्रोत्साहित करने और विद्यार्थियों को शैक्षणिक सहयोग उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में कमिश्नर ने बताया कि लाइब्रेरी में यूपीएससी, एमपीपीएससी, एसएससी सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र – छात्राओं के लिए विशेष शैक्षणिक गतिविधियां प्रारम्भ की जाएंगी।

इसके तहत विषय विशेषज्ञों के व्याख्यान, संगोष्ठी,
परिचर्चा और मार्गदर्शन सत्र आयोजित करने की योजना पर विस्तृत चर्चा हुई । साथ ही पुस्तकालय में पाठकों की संख्या बढ़ाने के लिए पुस्तक संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाने के प्रयास किए जाएंगे। बैठक में प्रीतमलाल दुआ सभागृह तथा लाइब्रेरी परिसर में चल रहे विकास कामों की समीक्षा की गई। इसमें पंखे लगवाने, फर्नीचर, एसी मेंटनेंट, वाटर प्रूफिंग, बच्चों के लिए चिल्ड्रन कार्नर, रिनोवेशन और कबाड़ के निपटान जैसे विषयों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। बैठक के बाद कमिश्नर ने लाइब्रेरी और सभागृह का निरीक्षण कर अधिकारियों को बेहतर व्यवस्थाओं के निर्देश दिए।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि अब 120 सीटिंग क्षमता वाले प्रीतमलाल दुआ सभागृह को 4 घंटे के आयोजन के लिए भी किराए पर दिया जाएगा। इसके साथ ही सभागृह की शुल्क दरों में संशोधन किया गया दरें इस प्रकार होंगी 4 घंटे के लिए सभागृह किराया
3 हजार रु.1, 6 घंटे के लिए किराया 9 हजार रु. से कम कर 6 हजार रु.1, 8 घंटे के लिए के लिए किराया 11 हजार रु. से कम कर 9 हजार रु.।, सुरक्षा निधि अलग से देय होगी। गैलरी (प्रदर्शनी हॉल) एकल प्रदर्शनीः 3 हजार रु. रोज, समूह प्रदर्शनी 6 हजार रु. रोज।, कमर्शियल प्रदर्शनी : 20,0001, अतिरिक्त समय शुल्क : 1 हजार रु. प्रति घंटा ।, एसी चार्ज : 200 रु. प्रति घंटा ।, जनरेटर चार्ज 1 हजार रु. प्रति घंटा।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर