शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर के बीआरटीएस की रैलिंग और बस स्टॉप को तोड़ने का जल्द शुरू होगा। इसे लेकर नगर निगम टेंडर भी निकाल चुका है। इसके साथ ही बीआरटीएस में सेंटर डिवाइडर का काम भी अगले एक से दो दिन में शुरू हो जाएगा।
बीआरटीएस को लेकर कोर्ट लगातार निगम को फटकार लगा चुका है। जिसके चलते अब नगर निगम ने दो अलग-अलग टेंडर निकाले एक रैलिंग तोड़ने का तो दूसरा बस स्टॉप हटाने का। बताया जा रहा है कि अगर कोई ठेकेदार नहीं आता है तो निगम खुद इसे हटाने का काम शुरू कर सकता है। दरअसल, बीआरटीएस को हटाने को लेकर कोर्ट कई बार नगर निगम को फटकार लगा चुका है, लेकिन अभी तक इसका काम पूरा नहीं हो पाया है। इसके पहले भी ठेकेदार ने काम करने से मना कर दिया था। अब इसे लेकर निगम ने फिर से टेंडर निकाले है । जनकार्य समिति प्रभारी राजेंद्र राठौर ने बताया कि BRTS को लेकर टेंडर जारी किए है। इसमें अलग-अलग टेंडर है। इसमें बस स्टॉप तोड़ने के लिए अलग और रेलिंग के लिए अलग है। इसके लिए करीब दो महीने का वक्त दिया जाएगा। हालांकि एक तरफ की रैलिंग को पुराने ठेकेदार ने तोड़ दिया है। अब दूसरे तरफ की रैलिंग को तोड़ने के लिए कवायदें तेज हो गई है।
Author: Shabd Agni
.