VISITORS

0 1 4 8 2 3

June 28, 2026 10:38 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 28, 2026 10:38 am

तेज आवाज वाले 101 साइलेंसरों पर चला बुलडोजर

 

शब्द अग्नि/ इंदौर। कनाडिया थाना पुलिस ने 1 जनवरी को शहर में शोर मचाने वाले तेज आवाज वाले साइलेंसरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 101 साइलेंसरों को बुलडोजर से नष्ट कर दिया। ये सभी साइलेंसर हाल ही में तेज आवाज करने वाली बुलेट मोटरसाइकिलों पर की गई कार्रवाई के दौरान जब्त किए गए थे।

जोन टु में चला अभियान 

यह अभियान एडिशनल डीसीपी अमरेन्द्र सिंह के निर्देश पर जोन-2 क्षेत्र में चलाया गया था। गुरुवार को टीआई सहर्ष यादव और उनकी टीम ने जब्त साइलेंसरों को सड़क पर रखवाकर सार्वजनिक रूप से नष्ट किया। वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि तेज आवाज करने वाले वाहनों के  खिलाफ यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि शहर में ध्वनि प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके। 31 दिसंबर की रात पुलिस ने विशेष मुहिम चलाकर 300 से अधिक वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान लापरवाही से वाहन चलाने वाले करीब 130 चारपहिया वाहनों को जब्त किया गया, जबकि लगभग 204 दोपहिया वाहनों पर भी कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह अभियान देर रात से लेकर सुबह 4 बजे तक चला। इस दौरान शहर के कई थाना क्षेत्रों में 200 से अधिक लोगों पर प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई की गई। इसके अलावा, सड़कों पर बाइक से हुड़दंग मचाने वाले युवाओं को भी पुलिस ने पकड़कर उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए। पुलिस का कहना है कि इस तरह की मुहिम आगे भी जारी रहेगी।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर