VISITORS

0 1 8 8 3 7

August 13, 2026 4:45 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

बुरहानपुर : जनसुनवाई बनी खुशियों का माध्यम

आवेदक किरण को मिली मोट्रेट ट्राईसिकल

शब्द अग्नि / रियाज शाह

बुरहानपुर, हर पात्र व्यक्ति को योजना का लाभ मिले शासन की यही मंशा है। आमजनों की समस्याओं के निराकरण हेतु प्रत्येक मंगलवार को आयोजित की जाने वाली जनसुनवाई में नागरिक अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखते है। प्रशासन प्राथमिकता के साथ इस पर कार्यवाही करता है। इसी कड़ी में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग अंतर्गत प्राप्त आवेदन पर हितग्राही को राहत दी गयी। विदित है कि दिव्यांग आवेदक श्री किरण जगन द्वारा प्रस्तुत आवेदन पर कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने हितग्राही को मोट्रेट ट्राईसिकल उपलब्ध करवाई। इस अवसर पर आवेदक को हेलमेट भी दिया गया। आवेदक श्री किरण ने कलेक्टर श्री सिंह के समक्ष ही मोट्रेट ट्राईसिकल स्टार्ट की एवं चलाकर देखी। इस अवसर पर आवेदक ने शासन-प्रशासन को धन्यवाद भी ज्ञापित किया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर