VISITORS

0 1 3 3 8 8

June 24, 2026 3:00 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 24, 2026 3:00 pm

ट्रेनों में लंबी वेटिंग के बीच बस हड़ताल

शब्द अग्नि न्यूज़ । भोपाल। होली के त्योहार के चलते ट्रेनों में पहले से लंबी वेटिंग की स्थिति बनी हुई है। कई प्रमुख रूटों पर कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो रहा है। ऐसे समय 2 मार्च को प्रस्तावित बस हड़ताल ने यात्रियों की चिंता बढ़ा दी है। प्रदेशभर में करीब 20 हजार बसें बंद रहेंगी, जबकि सामान्य दिनों में 12 से 15 हजार बसों का संचालन होता है। यानी एक दिन के लिए लगभग पूरा निजी बस परिवहन उप रहेगा। मध्य प्रदेश बस ऑनर एसोसिएशन के महामंत्री जय कुमार जैन ने कहा कि परिवहन विभाग की दमनकारी नीतियों के विरोध में मजबूर होकर बस मालिकों को हड़ताल पर जाना पड़ रहा है। बता दें कि मध्य प्रदेश के 55 जिलों में 2 मार्च यानी होली से ठीक 2 दिन पहले बसों की हड़ताल होगी। इसमें प्रदेश की 20 हजार बसें शामिल होंगी। मध्य प्रदेश बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन के मुताबिक, प्रदेश में 12 हजार 780 परमिट वाली जबकि 7 हजार से अधिक कॉन्ट्रैक्ट वाली बसें हैं।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर