शब्द अग्नि अनुराग बजाज
दमोह – देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र निर्माण के 12 गौरवशाली वर्षों की उपलब्धियों एवं ‘विकसित भारत’ के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रबुद्ध वर्ग एवं व्यापारी सम्मेलन का आयोजन पी.जी. कॉलेज ऑडिटोरियम, दमोह में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिले के प्रबुद्धजन, व्यापारी, उद्योगपति, चिकित्सक, अधिवक्ता, शिक्षाविद् एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद राहुल सिंह, कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे ने की। साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रंजीता पटेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू कटारे, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रीति ठाकुर, किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री गोपाल पटेल एवं जिला महामंत्री रामेश्वर चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
सांसद राहुल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, पारदर्शिता और जनकल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। आज देश की अर्थव्यवस्था विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में स्थान बना रही है और भारत वैश्विक मंच पर एक सशक्त, आत्मनिर्भर एवं निर्णायक भूमिका निभाने वाला राष्ट्र बन चुका है। केंद्र सरकार की योजनाओं चाहे वह गरीब कल्याण हो, किसानों के उत्थान की योजनाएं हों, महिलाओं के सशक्तिकरण की पहल हो या युवाओं के लिए रोजगार एवं स्टार्टअप के अवसर—सभी ने समाज के हर वर्ग को सशक्त बनाने का कार्य किया है। ‘विकसित भारत’ केवल सरकार का संकल्प नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों का सामूहिक सपना है। इसे साकार करने के लिए प्रबुद्ध वर्ग, व्यापारी समाज और युवाओं की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे सकारात्मक सोच के साथ राष्ट्र निर्माण की इस यात्रा में सक्रिय सहयोग दें और समाज में जागरूकता फैलाएं।
Author: Shabd Agni
.