VISITORS

0 1 8 8 1 8

August 12, 2026 10:20 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

महिला कीआत्महत्या मामले में पति-सास पर केस दर्ज

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर | विजयनगर क्षेत्र में नवविवाहिता की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने जांच के बाद पति और सास को आरोपी बनाया है। मामला कल्प कामधेनू नगर निवासी मोनिका पटेल (20) की मौत से जुड़ा है, जिन्होंने 2 फरवरी को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
एसीपी पराग सैनी की जांच में सामने आया कि मोनिका को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था तथा उसे आत्महत्या के लिए उकसाया गया। इसके आधार पर पुलिस ने पति रितेश पटेल और सास राधा पटेल के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। घटना के बाद पति रितेश ने पुलिस को दिए बयान में कहा था कि घटना के समय वह घर के बाहर था और इससे पहले सिलाई के कपड़े लाने की बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। मोनिका सिलाई का काम करती थी, जबकि रितेश रेपिडो बाइक चलाता है। मोनिका के पिता हीरालाल चौहान निवासी खजराना ने गंभीर आरोप लगाए थे। उनका कहना है कि करीब 10 महीने पहले मोनिका घर से लापता हो गई थी, जिसकी गुमशुदगी खजराना थाने में दर्ज कराई गई थी। बाद में पता चला कि उसने रितेश से प्रेम विवाह कर लिया है। पिता का आरोप है कि बड़ी बेटी से उन्हें जानकारी मिली थी कि मोनिका ससुराल में परेशान थी । इस मामले में वे समाज के लोगों के साथ विजयनगर थाने भी पहुंचे थे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर