VISITORS

0 1 8 8 3 6

August 13, 2026 4:23 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

सिंगरौली : हथिओदरा में सीमेंट लोड ट्रक पलटा

दुर्घटना

चालक को सुरक्षित निकाला गया

शब्द अग्नि/आशीष बृजेश द्विवेदी

सिंगरौली/देवसर एनएच-39 पर देवसर-करथुआ मार्ग के बीच हथिओदरा के समीप गुरुवार को सीमेंट से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक ट्रक के नीचे दब गया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही जियावन थाना प्रभारी शेषनारायण द्विवेदी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने बड़ी सूझबूझ और सावधानी के साथ चालक को ट्रक के नीचे से सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय समाजसेवी, प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा मीडिया कर्मी मौके पर पहुंच गए। सभी ने राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग करते हुए स्थिति पर नजर बनाए रखी।
चालक की हालत गंभीर होने के कारण उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवसर भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर