VISITORS

0 1 8 8 3 3

August 13, 2026 3:51 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

केंद्र सरकार गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करे : प्रभारी शहर काजी

ईद-ऊल-अजहा पर मुस्लिम समाज के प्रभारी शहर काजी हाजी सेय्यद हनीफ मियाँ का संदेश

शब्द अग्नि / मुस्तकीम मुगल

आलीराजपुर। ईद-उल-अजहा के पावन अवसर पर अलीराजपुर मुस्लिम समाज के प्रभारी शहर काजी हाजी सेय्यद हनीफ मियाँ ने देशवासियों एवं मुस्लिम समाज को ईद की मुबारकबाद दी है । उन्होंने कहा कि ईद-उल-अजहा त्याग, बलिदान, भाईचारे और इंसानियत का पर्व है, जो समाज में प्रेम और सौहार्द का संदेश देता है।

ईद उल अजहा मुहब्बत का त्याग का संदेश 

हाजी सेय्यद हनीफ मियाँ ने अपने संदेश में सभी लोगों से शांति, सद्भाव एवं आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमें ईद के अवसर पर जरूरतमंदों की मदद कर मानवता की सेवा का संकल्प लेना चाहिए। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार से गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किए जाने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति और परंपरा में गाय जिसे गौमाता का दर्जा है, हिन्दू समाज की आस्था को देखते हुवे सरकार को गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करना चाहिए, तथा सभी समुदायों को मिलकर देश की सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का कार्य करना चाहिए। प्रभारी शहर काजी सेय्यद हनीफ मियाँ ने मुस्लिम समाज से प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए स्वच्छता और अनुशासन के साथ ईद-उल-अजहा का पर्व मनाने की अपील की।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर