VISITORS

0 1 2 2 6 7

June 15, 2026 3:34 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 15, 2026 3:34 pm

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीसी में दिए निर्देश

समान नागरिक संहिता पर व्यापक जनसुझाव अभियान चलाया जायें

शब्द अग्नि
जिला ब्यूरो बंटी सोनी

श्योपुर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कलेक्टर्स के साथ आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के संबंध में व्यापक जनजागरूकता एवं जनसुझाव अभियान संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नागरिकों से अधिक से अधिक सुझाव प्राप्त किए जाएं तथा इस विषय को स्कूलों, पंचायतों और विभिन्न जनमंचों तक पहुंचाया जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं, पंचायत स्तर तक सुझाव लिए जाएं, जनकल्याण शिविरों एवं जनसुनवाई में सुझाव प्राप्त करने के लिए पृथक से बूथ स्थापित किए जाएं तथा जनप्रतिनिधियों और शासकीय कर्मचारियों से भी फीडबैक लिया जाए। प्रत्येक ग्रामसभा में यूसीसी पर सुझाव प्राप्त करने तथा जनप्रतिनिधियों की बैठकें आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए।

मुख्यमंत्री ने 5 से 21 जून तक संचालित विशेष अभियान के तहत सभी गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने जनकल्याण शिविरों में अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित करने, प्राप्त आवेदनों का वास्तविक निराकरण कराने तथा स्वरोजगार योजनाओं के अधिकाधिक आवेदन प्राप्त करने के निर्देश दिए। जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अभियान 30 जून तक संचालित रहेगा। सभी निर्धारित कार्य समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं, पोर्टल पर नियमित अपडेट दर्ज किए जाएं तथा प्रतिदिन समीक्षा की जाए। वीसी के दौरान एनआईसी कक्ष श्योपुर में कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा, अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय, प्रभारी सीईओ जिला पंचायत एवं एसडीएम गगन सिंह मीणा, डिप्टी कलेक्टर संजय जैन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर