पार्क में खेलने नही देते
शब्द अग्नि
जिला ब्यूरो बंटी सोनी
श्योपुर, कलेक्टर मैडम हम बच्चों को कुछ लोग पार्क में नही खेलने देते है, जब भी हम खेलने जाते है तो हमे वहां से भगा दिया जाता है, यह बाल मनुहार लेकर छोटे-छोटे बच्चे आज कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा की अध्यक्षता में आयोजित जनसुनवाई के दौरान पहुंचे। बच्चों ने बताया कि विश्वेश्वर महादेव मंदिर मयूर बिहार विकास नगर वार्ड नंबर 07 में एक सार्वजनिक पार्क है, जिसमें हमें खेलने नही दिया जाता है। बच्चों की इस बाल मनुहार पर कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि नगरपालिका से अधिकारी को मौके पर भेजा जायें। उन्होंने बच्चों से पूछा कि अधिकारियों को कब भेजा जाये, जिस पर बच्चों ने बताया कि वे सुबह 8 बजे खेलने जाते है, इस पर निर्देशित किया गया कि बुधवार को 8 बजे अधिकारी मौके पर पहुंचे और बच्चों को पार्क में नही खेलने देने वाले लोगों को समझाइश दें। इसके बाद भी यदि नही माने तो कार्यवाही सुनिश्चित की जायें। जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद, डिप्टी कलेक्टर श्री संजय जैन एवं श्री विजय शाक्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। जनसुनवाई के दौरान 332 आवेदन प्राप्त हुए।
Author: Shabd Agni
.