VISITORS

0 1 8 8 2 2

August 12, 2026 10:51 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

ध्वजारोहण के साथ सीटू ने मनाया स्थापना दिवस

श्रमिकों के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखने का आह्वान

शब्द अग्नि/ सचिन जैन

बैतूल। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (सीटू) का 56वां स्थापना दिवस शनिवार को सदर स्थित एमआर यूनियन कार्यालय में ध्वजारोहण के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सीटू यूनियन के जिला अध्यक्ष कामरेड कुंदन राजपाल एवं संरक्षक कामरेड डी.के. दत्ता की उपस्थिति रही। इस अवसर पर एमआर यूनियन के अध्यक्ष एवं सीटू यूनियन के कोषाध्यक्ष पंकज साहू, सचिव राजेंद्र सिंह राठौड़, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका एकता यूनियन की महासचिव पुष्पा वायकर, सचिव सुनीता तिवारी, इंद्रा भारद्वाज, गीता मालवी, स्नेहा डोंगरे तथा ऑटो चालक एकता यूनियन के अध्यक्ष मनोहर आठनकर, उपाध्यक्ष संजू आठनकर सहित शुभम दुबे, कमलेश, उमेश भारद्वाज, रवि पटेल, रफीक खान, साबिर भाई और अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

सीटू का उद्देश्य मजदूरो का कल्याण, कुंदन राजपाल

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष कामरेड कुंदन राजपाल ने कहा कि सीटू हमेशा श्रमिकों और मजदूरों के हितों के लिए संघर्ष करती रही है। उन्होंने यूनियन के उद्देश्य को समझने और उसे मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि श्रमिकों को मिले अधिकार और उपलब्धियां संघर्ष का परिणाम हैं तथा सीटू की स्थापना भी मेहनतकश वर्ग को उनका हक और न्याय दिलाने के उद्देश्य से की गई थी। इस अवसर पर संरक्षक कामरेड डी.के. दत्ता और पंकज साहू ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर