VISITORS

0 1 8 8 2 4

August 12, 2026 11:48 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

पर्यटन को पंख लगाने की सीएम की कवायद

होटल व्यापारियों ने सीएम मोहन यादव से की मुलाकात, नर्मदा लाइन और सुरक्षा की रखी मांग
शब्द अग्नि / धार। ऐतिहासिक पर्यटन नगरी मांडू में सुविधाओं के विस्तार और पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्थानीय होटल व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। धरमपुरी विधायक कालू सिंह ठाकुर के नेतृत्व और होटल व्यवसायी योगेश अग्रवाल की अगुवाई में पहुंचे व्यापारियों ने मांडू की समस्याओं से सीएम को अवगत कराया।
सुविधाएं बढ़ेंगी तो बढ़ेगा पर्यटन
अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को बताया कि मांडू विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है, लेकिन यहां बुनियादी सुविधाओं का अभाव व्यवसाय के साथ-साथ पर्यटकों के लिए भी चिंता का विषय है। व्यापारियों ने प्रमुखता से मांडू में पेयजल की किल्लत का मुद्दा उठाया और नर्मदा जल प्रदाय योजना को जल्द शुरू करने की मांग की, ताकि होटल और पर्यटकों को निर्बाध पानी मिल सके। इसके साथ ही, होटल क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने और पर्यटकों की सुविधा के लिए अन्य बुनियादी ढांचे विकसित करने का आग्रह किया।
सीएम ने दिया सकारात्मक आश्वासन
व्यापारियों ने अपनी बात रखते हुए कहा कि यदि मांडू में सुविधाओं का विस्तार होता है, तो निश्चित रूप से पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा, जिसका लाभ स्थानीय अर्थव्यवस्था और रोजगार को मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने व्यापारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि मांडू के विकास और यहां आने वाले पर्यटकों की सुविधाओं के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। सीएम ने समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को देने की बात कही। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से कुलदीप सिंह बुंदेला, मिलन बोड़ाने सहित अन्य होटल व्यवसायी उपस्थित रहे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर