सभी प्रकार के दान मे सर्वश्रेष्ठ है रक्तदान-एडीएम उपाध्याय
शब्द अग्नि जिला ब्यूरो बंटी सोनी
श्योपुर / अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय ने कहा कि रक्तदान के क्षेत्र में श्योपुर जैसी जागरूकता बहुत कम जिलों में देखने को मिली है। उन्होंने कहा यूं तो सभी प्रकार के दान श्रेष्ठ होते हैं लेकिन रक्तदान उनमें सर्व श्रेष्ठ दान है। वे आज ब्लड बैंक के सहयोग से पुष्पा फाउंडेशन एवं प्रेसक्लब के तत्वाधान में जिला चिकित्सालय मे आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर को संबोधित कर रहे थे। त्रैमासिक रक्तदान शिविर में 25 रक्तदानियों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। इस अवसर पर ब्लड बैंक में आकस्मिक आवश्यकता की पूर्ति के लिए 20 संकल्प पत्र संकलित किये गए।
शिविर में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य महावीर सिंह सिसोदिया एवं कैलाश नारायण गुप्ता, भाजपा जिला महामंत्री संजय अकोदिया, सांसद प्रतिनिधि सुजीत गर्ग ने उपस्थित रहकर रक्तदानीयों का माल्यार्पण एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया।
अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय ने की सराहना
अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय ने कहा की रक्तदान से किसी व्यक्ति को नया जीवन प्राप्त होता है इस पुण्य कार्य में स्वैच्छिक रक्तदान दाताओं और रक्तदान शिविरों के आयोजन करने वाली संस्थाओं की जितनी सराहना की जाए कम है।
इस शिविर में अपने स्व.मुकेश गुप्ता के असामायिक निधन के पश्चात उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर 2005 में आयोजित प्रथम रक्तदान शिविर से नियमित रक्तदान करने वाले महावीर गुप्ता ने आज तीन महीने पूरे होने पर 58वीं बार रक्तदान करते हुए श्योपुर क्षेत्र में सर्वाधिक बार रक्तदान के रिकॉर्ड में 1 पायदान का सुधार किया, योग के साथ साथ हर 3 माह में नियमित रूप से रक्तदान करने वाले योग शिक्षक दिनेश साहू ने 55 वीं बार एवं पूर्व पार्षद राजू पारेता ने 39 वीं बार रक्तदान किया।
सिविल सर्जन डॉ आरबी गोयल ने इस अवसर पर कहा कि पुष्पा श्री फाउंडेशन व स्व.मुकेश गुप्ता स्मृति सेवा न्यास द्वारा सन् 2005 से प्रारंभ किए गए रक्तदान जागरूकता अभियान की निरंतर गतिविधियों के कारण ही स्वयं सेवी संस्थाओं के सहयोग से गत वर्ष ब्लड बैंक से 5000 यूनिट रक्त की आपूर्ति संभव हो सकी है, जिसमें रक्तदान शिविरों के माध्यम से एकत्रित लगभग 1500 यूनिट रक्त मांग की तुलना में बहुत कम होने से इसमें वृद्धि की जाकर ही आपात आवश्यकता की पूर्ति के लिए किए जाने वाले इमरजेंसी काल में कमी संभव हो सकेगी उन्होंने ब्लड बैंक में रक्त की आपूर्ति में योगदान के लिए रक्तदान शिविरों की आयोजक संस्थाओं एवं आपात आवश्यकता की पूर्ति में सक्रिय सहयोग के लिए ब्लड मोटीवेटरों के योगदान की सराहना की।
Author: Shabd Agni
.