VISITORS

0 1 2 9 9 8

June 20, 2026 4:46 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 20, 2026 4:46 am

नीट की तैयारी कलेक्टर एवं एसपी ने लिया जायजा

 

परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का किया अवलोकन

शब्द अग्नि/ सीमान्त राव बन्सोड़
बालाघाट – आगामी 21 जून को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) की तैयारियों का जायजा लेने के लिए कलेक्टर श्री मृणाल मीना एवं पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य मिश्रा ने शुक्रवार 19 जून को शहर के प्रमुख परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने कमला नेहरू कन्या महाविद्यालय एवं जटाशंकर त्रिवेदी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पहुंचकर परीक्षा आयोजन से संबंधित व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा कक्षों, प्रवेश द्वारों, सुरक्षा व्यवस्थाओं, सीसीटीवी कैमरों, बायोमेट्रिक सत्यापन, फ्रिस्किंग व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र प्रभारियों को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री मीना ने कहा कि नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा का संचालन पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं सुरक्षा के साथ किया जाना चाहिए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के लिए पेयजल, स्वच्छ शौचालय, विद्युत आपूर्ति एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य मिश्रा ने परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन किया जाएगा तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री जी.एस. धुर्वे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री निहित उपाध्याय, संयुक्त कलेक्टर एवं नीट परीक्षा के जिला नोडल अधिकारी श्री राहुल नायक, एसडीएम श्री गोपाल सोनी, नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक तिवारी तथा संबंधित संस्थाओं के प्राचार्य एवं स्टाफ उपस्थित रहे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर