VISITORS

0 1 2 1 0 1

June 14, 2026 6:27 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 14, 2026 6:27 pm

यूसीसी पर सुझाव साझा करने की कलेक्टर ने की अपील

शब्द अग्नि / एजाज मंसूरी

आलीराजपुर। कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने बताया कि समान नागरिक संहिता (यूसीसी) एक महत्वपूर्ण विषय है, जिसका उद्देश्य समाज के सभी वर्गों के लिए समानता, न्याय एवं एकरूपता सुनिश्चित करना है। यह विषय प्रत्येक नागरिक के जीवन और अधिकारों से जुड़ा हुआ है, इसलिए इस पर जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने जिले के समस्त नागरिकों, सामाजिक संगठनों, बुद्धिजीवियों, युवाओं एवं महिलाओं से अपील है कि वे समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के संबंध में अपने विचार, सुझाव एवं सुझावात्मक टिप्पणियां अवश्य साझा करें। उन्होंने कहा कि सभी वर्गों के सुझाव इस महत्वपूर्ण विषय पर जनभावनाओं को समझने और बेहतर निर्णय प्रक्रिया में सहयोग प्रदान करेंगे।सुझाव देने के लिए नागरिक यूसीसी की आधिकारिक वेबसाइट ucc.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अपने विचार दर्ज कर सकते हैं।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर