VISITORS

0 0 8 2 3 1

May 31, 2026 2:37 am

+91 8878812345

Explore

Search

May 31, 2026 2:37 am

कलेक्टर ने किया ट्रेचिंग ग्राउंड का निरीक्षण 

फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट, प्लास्टिक वेस्ट मैटेरियल, लिगेसी वेस्ट सहित विभिन्न स्थलों का लिया जायजा 

शब्दा अग्नि/मुस्तकीम मुगल

आलीराजपुर । कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने शनिवार को जिले की समस्त नगर पालिका परिषद की स्वच्छता संबंधी महत्वपूर्ण बैठक लेने के बाद नगर पालिका परिषद आलीराजपुर के ट्रेचिंग ग्राउंड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट, प्लास्टिक वेस्ट मैटेरियल, लिगेसी वेस्ट सहित विभिन्न स्थलों का जायजा लिया।  निरीक्षण में पाया गया कि ट्रेचिंग ग्राउंड में लिगेसी वेस्ट की मात्रा कम है तथा वहां स्थित एमआरएफ सेंटर संचालित अवस्था में है।

कार्य से असंतुष नजर आई कलेक्टर दिए आवश्यक निर्देश 

हालांकि कलेक्टर ने यह भी पाया कि ट्रेचिंग ग्राउंड में वर्तमान कार्य संतोषजनक स्थिति में नहीं है। स्थल पर उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि नगर पालिका परिषद के कर्मचारी पिछले कुछ समय से हड़ताल पर थे, जिसके कारण कार्य प्रभावित हुआ है। इस पर कलेक्टर श्रीमती माथुर ने सीएमओ नगर पालिका को निर्देश दिए कि ट्रेचिंग ग्राउंड में कार्य जल्द से जल्द सुचारु रूप से प्रारंभ कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कचरे को खुले में नहीं जलाया जाए तथा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के तहत कचरे का वैज्ञानिक एवं निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उन्होंने स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा अपशिष्ट प्रबंधन के सभी मानकों का पालन सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान संयुक्त कलेक्टर श्री मनोज गरवाल सहित नगर पालिका परिषद आलीराजपुर के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर