VISITORS

0 1 8 8 3 6

August 13, 2026 4:24 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

कलेक्टर नें पेयजल प्रदाय व्‍यवस्‍था की समीक्षा की

 

पेयजल व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : कलेक्टर मृणाल मीना

शब्द अग्नि/ सीमान्त राव बन्सोड़

बालाघाट – लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की समीक्षा बैठक में दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश, जिले में पेयजल आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने तथा आम नागरिकों को किसी प्रकार की पेयजल समस्या का सामना न करना पड़े, इसके लिए कलेक्टर श्री मृणाल मीना ने गुरुवार 11 जून को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी (पीएचई) विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक ली। बैठक में पेयजल व्यवस्थाओं, खराब हैंडपंपों की मरम्मत, जल स्रोतों की स्वच्छता तथा सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों की स्थिति पर गहन चर्चा की गई। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक सराफ, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री बी.एल. उइके सहित विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री मीना ने सभी अनुविभागीय अधिकारियों (एसडीओ) को निर्देशित किया कि जिले में जहां कहीं भी हैंडपंप खराब अवस्था में हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर तत्काल सुधरवाया जाए। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के दौरान पेयजल की उपलब्धता नागरिकों की सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्‍त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को क्षेत्र का भ्रमण कर वास्तविक स्थिति का आकलन करने तथा समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

 

 

 

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर