VISITORS

0 1 8 9 0 5

August 14, 2026 5:06 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

स्वरोजगार के प्रकरणों का जल्द हो निराकरण- कलेक्टर

बैंकर्स और अधिकारी समन्वय बनाकर स्वरोजगार योजनाओं का लक्ष्य करें पूराः- श्री बैनल

शब्द अग्नि/आशीष बृजेश द्विवेदी

सिंगरौली/ कलेक्टर की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने जिले के बैंकर्स और शासकीय अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर स्वरोजगार योजनाओं के निर्धारित लक्ष्यों को हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासकीय योजनाओं के तहत आने वाले लंबित प्रकरणों का समय पर और शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि हितग्राहियों को समय पर लाभ मिल सके। जिले के क्रेडिट-डेपोजिट रेशियो की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने ऋण उपलब्धता को बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के लिए जिले में बैंकर्स और इन्वेस्टर्स के संयुक्त ‘व्यापार मेले’ आयोजित करने के निर्देश दिए, जिससे वार्षिक क्रेडिट प्लान के तहत प्राथमिकता और गैर-प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में ऋण का सही वितरण हो सके।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर