VISITORS

0 1 1 7 0 9

June 13, 2026 4:09 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 13, 2026 4:09 am

कलेक्टर- एसपी ने सुरक्षा व्यवस्थाओ का लिया जायजा

श्योपुर, शब्द अग्नि जिला ब्यूरो बंटी सोनी

श्योपुर / महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के कूनो नेशनल पार्क में आगमन को लेकर तैयारियां जारी है। इसी क्रम में कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा एवं पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार अग्रवाल द्वारा कूनो नेशनल पार्क पहुंचकर व्यवस्थाओ का जायजा लिया गया। इस दौरान डीएफओ कूनो आर थिरूकुराल, अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय, एडिशनल एसपी प्रवीण भूरिया, प्रभारी सीईओ जिला पंचायत एवं एसडीएम श्योपुर गगन सिंह मीणा, कराहल बीएस श्रीवास्तव, कार्यपालन यंत्री पीडब्ल्यूडी पुष्कल प्रताप सिंह, आरईएस अनिल पटेल, सीएमएचओ डॉ दिलीप सिकरवार, बीएसएनएल से जेटीओ श्री आनंद बाबू, आरआई पुलिस अखिलेश शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा एवं पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार अग्रवाल द्वारा हेलीपेड स्थल का निरीक्षण किया गया तथा प्रोटोकाल अनुसार बेरिकेडिंग करने के निर्देश पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को दिए गए, इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से बनाए जाने वाले चेकिंग प्वाइंट्स के संबंध में निर्देश दिए गए। महामहिम राष्ट्रपति जी के रात्रि विश्राम को दृष्टिगत रखते हुए प्रोटोकॉल अनुसार स्वास्थ्य सुविधाओ, सुरक्षा व्यवस्थाओ आदि के संबंध में निर्देशित किया गया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर