VISITORS

0 1 4 8 0 7

June 28, 2026 5:35 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 28, 2026 5:35 am

वोटर लिस्ट की जानकारी बनी मौत की वजह

बीएलओ के दबाव में मिस्त्री ने की आत्महत्या, वोटर लिस्ट की जानकारी बनी मौत की वजह, परिजनों के गंभीर आरोप

शब्द अग्नि / इंदौर: एक मिस्त्री ने शराब के नशे में आग लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि वोटर लिस्ट के एसआईआर की जानकारी मांगने के लिए बीएलओ बार-बार फोन कर दबाव बना रहा था, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला शहर के द्वारकापुरी के अहीरखेड़ी का है, जहां सुनील सोलंकी नामक 35 वर्षीय मिस्त्री ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली। स्वजन का आरोप है कि सुनील ने एसआईआर के कारण आग लगाई है।

बीएलओ की कॉल से था परेशान

बीएलओ बार-बार मृतक को कॉल कर 2003 और दादा-दादी की जानकारी मांग रहा था। घटना के वक्त सुनील शराब के नशे में था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। सुनील सोलंकी मिस्त्री का काम करता था और अहीरखेड़ी स्थित दिग्विजय मल्टी में रहता था। रविवार रात उसे गंभीर अवस्था में भाई दीपक, अरुण और जीजा ने अस्पताल में भर्ती करवाया था। सोमवार शाम उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

भाई ने दी जानकारी

दीपक के अनुसार, मृतक की पत्नी मधु ने उसे घटना की जानकारी दी थी। मृतक के जीजा सबसे पहले मौके पर पहुंचे और उसे तुरंत अस्पताल ले गए। रास्ते में सुनील ने कहा कि उसका दिमाग खराब हो गया था। वोटर आईडी बनाने वाले सर बार बार कॉल कर 2003 का रिकार्ड मांग रहे थे। उसने दादा दादी का नाम भी पूछा था। लगातार कॉल आने के कारण दबाव में आ गया था। दीपक के अनुसार, भाई सुनील ने उसे भी कॉल किया था और अपने दादा और दादी का नाम पूछा था।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर